back to top

राजनांदगांव : नगर निगम में संचालित लोक सेवा केन्द्र का आयुक्त ने किया निरीक्षण आम जनता को शासन की योजना का अति शीघ्र लाभ देने के दिये कड़े निर्देश…

राजनंादगांव 18 अक्टूबर। लोक सेवा केन्द्र में प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने जिलाधीश श्री डी.सिंह के निर्देश पर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी आज नगर निगम में संचालित लोक सेवा केन्द्र का निरीक्षण कर आम जनता को शासन की योजना का अतिशीघ्र लाभ देने के संबंधित को कडे निर्देश दिये।

Advertisements


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड बनाने व सुधार करने, जाति व आय प्रमाण पत्र, संपत्ति नामांतरण, गोमास्ता लायसेंस, समाजिक सुरक्षा पेंशन, नल कनेक्शन आदि संबंधित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने शासन द्वारा लोक सेवा केन्द्र संचालित किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य एक स्थान पर शासन की योजना का लाभ नागरिकों को अतिशीघ्र प्रदान करना है।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने लोक सेवा केन्द्र के कर्मचारियों से कहा कि शासन द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की सूची चस्पा करें, साथ ही इन सेवाआंे के लिये ली जाने वाली सेवा शुल्क भी पृथक से चस्पा करे।

इसके आलवा इनके लिये ली जाने वाली आवश्यक दस्तावेंज की सूची भी चस्पा करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी आवेदक को आवेदन भरने में परेशानी हो रही हो तो उसे सहयोग करे, किसी भी आवेदक को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जावे। उनके आवेदन पर समय सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करे। किसी भी आवेदक की किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिये, शिकायत की स्थिति में कडी कार्यवाही की जावेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page