back to top

राजनांदगांव : नगर निगम सभागृह में जन चौपाल, आज 9 आवेदन प्राप्त, 8 हुआ निराकृत…

राजनंादगांव 23 अगस्त। नागरिकों की समस्या के निराकरण के लिये जिलाधीश श्री डी.सिंह ने सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन करने निर्देश दिये थे। निर्देश के अनुक्रम में प्रत्येक मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में जन चौपाल आयोजित किया जा रहा है, जहॉ निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हो रहे है। आज के जन चौपाल में 9 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें 8 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया।

Advertisements


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री डी.सिंह के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया। जिसमें 9 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें राशन कार्ड में नाम जोडने व विलोपित संबंधी 9 आवेदन प्राप्त हुये, जिनमें से राशन कार्ड में नाम जोडने व विलोपित संबंधी 8 आवेदनोें का त्वरित निराकरण किया गया, शेष 1 आवेदन का भी अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा।

उन्होंने कहा कि जन चौपाल का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों की समस्या का निराकरण करना है। चौपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जन चौपाल में उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके,प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव, सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल व श्री संजय ठाकुर,प्र. सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page