back to top

राजनांदगांव : नवीन जिलो के शुभारंभ की तैयारी जोरों पर…

संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मण्डावी, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के शुभारंभ और मुख्यमंत्री की आगमन की तैयारी का लिया जायजा
– सभा स्थल, हेलीपैड, नवीन जिला कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण

राजनांदगांव 04 अगस्त 2022। राजनांदगांव जिले के अलग होकर नवीन जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी शीघ्र ही अस्तित्व में आ जाएगा। जिले के शुभारंभ की तैयारी जोरों पर है। आज संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मण्डावी, कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने मोहला पहुंच कर जिला शुभारंभ की तैयारी का जायजा लिया।

Advertisements

संसदीय सचिव व अधिकारियों ने यहां जिला कार्यालय भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य विभागीय जिला कार्यालय के लिए चिन्हित भवन में व्यवस्था का आकलन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने यहां मुख्यमंत्री की आगमन को लेकर सभा स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल का मुआयना किया। कलेक्टर ने सभा स्थल, कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों की बैठक व्यवस्था सहित पार्किंग स्थल में पुख्ता इंतजाम करने कहा है। कलेक्टर ने बारिश को ध्यान में रखते हुए वाटर प्रुफ मंच और सभा स्थल बनाने कहा है। कलेक्टर ने कहा कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है।

क्षेत्र की जनता को जिले की सौगात मिलने से बड़ी संख्या में जनसमूह के उपस्थित होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए सभास्थल पर व्यापक व्यवस्था करने कहा है। कलेक्टर ने जिले के शुभारंभ को ऐतिहासिक बताते हुए सभी तरह की जरूरी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षित पार्किंग स्थल निर्माण, कानून व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

Advertisements

You cannot copy content of this page