back to top

राजनांदगांव: नागपुर में ‘हैं तैयार हम’ महारैली में महापौर हेमा सुदेश देशमुख सम्मिलित हुई…

राजनांदगांव। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139वे स्थापना दिवस के अवसर पर नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित ‘हैं तैयार हम’ महारैली में महापौर हेमा सुदेश देशमुख जी सम्मिलित हुई साथ में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं महिला कांग्रेस उपस्थित थे।

Advertisements

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस महाराष्ट्र के नागपुर में मनाया गया. वहीं कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस समारोह में AICC मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge), सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi), पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra), सांसद राजीव शुक्ला, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे.

खरगे ने इस अवसर पर AICC मुख्यालय पर कांग्रेस का ध्वज फहराया. मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मौके पर कहा, “स्थापना दिवस पर हम सब मिलकर देश को एक संदेश देना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी अपने विचारधारा से कभी भी नहीं झुकने वाली है और अपने विचारधारा से आगे बढ़ेगी और यही संदेश हम नागपुर से देना चाहते हैं.”

राजनांदगांव से कांग्रेस जनप्रतिनिधियों एवम् पार्षदों के साथ महारैली में पहुंचे राजनांदगांव नगर पालिक निगम की महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने ‘हैं तैयार हम’ रैली पर कहा, “नागपुर एक ऐतिहासिक जगह है कांग्रेस की जड़े यही से मजबूत हुई, यही से उत्पन्न हुई और यही से आगे बढ़ी. कांग्रेस के संगठन में महाराष्ट्र और नागपुर का बहुत बड़ा योगदान है.”

Advertisements

You cannot copy content of this page