back to top

राजनांदगांव : नाबालिक पीड़िता को भगाकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को तुमडीबोड पुलिस ने किया गिरफ्तार…

  • नाबालिक पीड़िता को भगा ले जाकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस चौकी तुमडीबोड ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर भेजा जेल।
  • आरोपी अजय कंवर पिता परदेशी कंवर उम्र 22 वर्ष पता – पुराना करेला, पुलिस चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव
  • दिनांक 19.11.2024 को प्रार्थी पुलिस चौकी तुमडीबोड आकर अपने नाबालिक नातिन को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा कर ले जाने की रिपोर्ट करने पर पुलिस चौकी तुमडीबोड में अपराध क्र. 518/24 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
  • राजनांदगांव/श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग सर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा सर एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री पुष्पेन्द्र नायक सर के दिशा निर्देशन पर पुलिस चौकी तुमडीबोड द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 29/11/2024 को पीडिता को हैदराबाद के पंचवटी कॉलोनी मनी कोण्डा तेंलगाना से आरोपी अजय कंवर पिता परदेशी कंवर उम्र 22 वर्ष पता – पुराना करेला,
  • पुलिस चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.) के कब्जे से बरामद कर प्रकरण में धारा-64(ड),65(1)बी.एन.एस. 4, 6 पाक्सो एक्ट जोडकर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को आज दिनांक 30.11.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
  • उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरी.कैलाश चंद्र मरई, सउनि अनिल यादव, आर. 1273 लोकेश साहू, आर. 74 दुर्गा प्रसाद, म.आर. 1128 अर्पणा एक्का का कार्य सराहनीय रहा।
Advertisements

You cannot copy content of this page