back to top

राजनांदगांव: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को डोंगरगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव/डोंगरगांव- नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को डोगरगांव पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को आरोपी दिगर राज्य ले गया था। 3 अज्ञात आरोपी एवं अपहृता की बरामदगी हेतु सायबर सेल से सहयोग ली गयी थी |

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 10.04.2021 को प्रार्थीया निवासी खुर्शिटिकुल, थाना डोगरगावं जिला राजनांदगांव, के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि इनकी नाबालिग लड़की निवासी खुर्शीटिकुल, को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कर भगाकर ले गया है।

रिपोर्ट पर थाना डोंगरगावं में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप. क्र. 118/2021 धारा 363 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन पर थाना प्रभारी के०पी० मरकाम थाना डोंगरगांव के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी एवं अपहृता की बरामदगी को प्राथमिकता देते हुये मुखबीर मामुर कर सायबर सेल राजनांदगांव से सहायता समय-समय पर ली जा रही थी।

सायबर सेल से अज्ञात आरोपी का लोकेशन आंध्रप्रदेश में होना बताये जाने से, थाना डोंगरगांव पुलिस टीम आंध्रप्रदेश के लिए रवाना किया गया। रवाना पुलिस टीम द्वारा प्राप्त लोकेशन के आधार पर एंव सूजबूझ से अज्ञात आरोपी एवं अपहृता को तिरुपुरम थाना तूरकपूली जिला भोहजरी, आंध्रप्रदेश से पुलिस अभिरक्षा में लेकर वापस थाना डोंगरगांव लाया गया।

आरोपी कमलेश कुमार रावटे पिता स्व० जोहन राम रावटे उम्र 21 साल निवासी खुर्सीटिकुल थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव को पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 363,366,376 भादवि0 4,6 पाक्सो एक्ट पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध धारा जोड़ी गई। मामले में आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया ।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी के०पी० मरकाम के नेतृत्व मे सउनि0 वेद राम चन्द्रवंशी प्र0आर0 926 चन्द्रेश सिन्हा आर० राणा प्रसन्न म०आर० रितु रात्रे का योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page