back to top

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला राजनांदगांव डी. श्रवण के निर्देशन में श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढई एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डोंगरगढ़ चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना बागनदी द्वारा टीम गठित कर अप०क्र0 22/21 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के फरार आरोपीयो का घटना दिनांक 14.05.2021 से पता तलाश की जा रही थी ।

Advertisements

इसी क्रम में आज दिनांक 25.06.2021 को मुखबीर की सूचना पर फरार आरोपीगण 1. गितेश उर्फ जीतु दास मानिकपुरी पिता स्व0 रामकुमार मानिकपुरी उम्र 19 वर्ष सा उईरडबरी ओपी चिचोला, 2. करन ठाकुर पिता अशोक ठाकुर उम्र 27 वर्ष सा० उरईडबरी चौकी चिचोला थाना छुरिया जिला राजनांदगांव को ग्राम चिरचारी थाना बागनदी से घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसे ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना बागनदी प्रभारी निरीक्षक केशरीचंद साहु व स्टाफ आरक्षक आशाराम 1720, नामदेव नागवंशी 57, राकेश मंडावी 1666, शिवचरण मंडावी 164, भुनेश्वर ध्रुव 1547 का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपीयो द्वारा मारुती 800 क्र० सीजी 07 जेड. जी. 5963 मे रखे चार पेटी देशी दारू संत्री फिरकी महाराष्ट्र निर्मित कुल 192 पौवा, मात्रा 34560 एम. एल. कीमती 9984 रू0 को शीलबंद हालत में मौके पर छोड़ कर फरार हुए थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page