back to top

राजनांदगांव : नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण कर दो माह तक दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में…

?????????????????????????????????????????????????????????

राजनांदगांव, । नाबालिग को बहला- फुसलाकर अपहरण करने तथा दो माह तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महाराष्ट्र नागपुर से आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर नाबालिग को भी बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग चार माह की गर्भवती है। थाना बसंतपुर में 19 अक्टूबर को प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उस क ी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया है।

Advertisements

रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में धारा 363 भादंवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी बसंतपुर सी. आर. चन्द्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों की मदद लेते हुए आरोपी का टॉवर लोकेशन नडसरा नागपुर महाराष्ट्र पता लगने पर पुलिस की एक टीम ने नडसरा नागपुर महाराष्ट्र से आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही 04 माह की गर्भवती अपहृता को भी बरामद किया गया।

आरोपी इरफान खान पिता पीरदीन खान (20) निवासी गोल बाजार थाना कोतवाली का रहने वाला है, जो नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर शारीरिक संबंध निर्मित किया जिसके चलते नाबालिग गर्भवती हुई है। प्रकरण में अपहृता नाबालिक होने से धारा 366, 376, 376 (2) (ह) भादंवि, 4,6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई। आरोपी इरफान खान को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म कबूल करने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page