back to top

राजनांदगांव : नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाकर अपहरणकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव – नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाकर अपहरणकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना घुमका पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
ज्ञात हो थाना घुमका के अपराध क्रमांक 69/23 धारा 363, 366 376,376(2)(N) भादवि 4,6 पास्को के प्रकरण की नाबालिग पीड़िता को आरोपी खिलेश्वर पिता विजय कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कोपरा थाना पांडुका जिला गरियाबंद द्वारा नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा कर दिनांक 06.06.23 को बहला-फुसलाकर अपहरण कर जबरदस्ती बलात्कार किया है कि रिपोर्ट पर उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना घुमका में अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

Advertisements

मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी पीड़िता को ग्राम कोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद में छुपाया हुआ है सूचना पर वरिष्ठ अधिकारीगण से दिशा-निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सईद अख्तर के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस बल रवाना कर आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा गया तथा पीड़िता नाबालिग को आरोपी से छुड़ाया गया

आरोपी को थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने पर आज दिनांक 09.06 23 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जेल दाखिल किया गया समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री सईद अख्तर सउनि हरिश टेम्भुरकर आरक्षक दिगंबर सिदार महिला आरक्षक नेहा साकरवाडे का विशेष योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page