back to top

राजनांदगांव: निगम अमला ने हटाया अतिक्रमण, पुराना ढाबा में रोड किनारे अवैध निर्माण तोड…

चौपाटी के सामने से हटाए ठेला खोमचा

Advertisements

राजनांदगांव 26 फरवरी। शहर मंे अतिक्रमण कर ठेला खोमचा एवं पसरा लगाने वालों को समझाईस देने व हटाने निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित दस्ता निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर समझाईस देकर हटाने की कार्यवाही कर रही है। अतिक्रमण दस्ता आज पुराना ढाबा से अतिक्रमण तोड चौपाटी के सामने से ठेला खोमचा हटाने की कार्यवाही किए।


शहर के चौक चौराहा एवं रोड में अतिक्रमण कर अनाधिकृत रूप से पसरा एवं ठेला खोमचा लगाकर व्यवसाय किया जाता है, जिससे यातायात बाधित होती है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जिसे ध्यान में रखकर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने निगम के भवन अधिकारी एवं अतिक्रमण दस्ता को अनाधिकृत निर्माण तथा पसरा हटाने एवं ठेला खोमचा वालों को व्यवस्थित लगाने समझाईस देने के निर्देश दिये।

हाल के दिनों में गौरव पथ एवं अन्य स्थल पर नये अतिक्रमण की शिकायत नगर निगम में लगातार प्राप्त हो रही है, शिकायत के आधार पर निगम का अमला अतिक्रमण हटाने समझाईस दे रही है। समझाईस उपरांत नही हटाने पर निगम के द्वारा हटाने की कार्यवाही की जावेगी।
इसी तारतम्य में निगम का दस्ता निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर कार्यवाही कर रही है। कार्यवाही की कडी में आज पुराना ढाबा में रोड के किनारे दुकान के लिए रैम्प बनाने पर उसे जे.सी.बी. से तोड़ा गया।

इसी प्रकार चौपाटी के सामने इंटरलांिकंग कराने अवैध रूप से रखे ठेला खोमचा हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता श्रीमती ज्योति साहू, उद्यान सह.प्रभारी श्री दिलीप गिरी,समयपाल श्री चिराग मेश्राम एवं प्र.पटवारी मिलिन्द रेड्डी व गणेश झा एवं अतिक्रमण दस्ता के द्वारा की गयी।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने अपील करते हुये कहा है कि शहर के चौक चौराहो एवं रोड में पसरा व ठेला खोमचा न लगावे। रोड में पसरा आदि लगाने से यातायात बाधित होने के साथ साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। उन्होने कहा कि निगम का अतिक्रमण दस्ता हटाने की कार्यवाही करेगी उससे पूर्व हटा लेवे अन्यथा बिना सूचना हटाकर जुर्माना वसूला जावेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page