back to top

राजनांदगांव: 13 नग गुम मोबाईल कीमती 1 लाख 30 हजार रुपए को बरामद कर किया गया प्रार्थियों को वितरण…

राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर 13 प्रार्थियों को राहत दी है। पुलिस टीम ने सीआईआर पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए करीब 1 लाख 30 हजार रुपये मूल्य के 13 मोबाइल फोन खोज निकाले और उन्हें संबंधित मालिकों को वापस सौंप दिया।

Advertisements


पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गुम मोबाइल की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से मोबाइल ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें सफलता प्राप्त हुई।


दिनांक 26 फरवरी 2026 को सभी प्रार्थियों को थाना सोमनी बुलाकर मोबाइल की तस्दीक की गई और उन्हें उनके फोन वापस सौंपे गए। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर प्रार्थियों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।


पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को गुम मोबाइल या अन्य सामान मिले तो उसका दुरुपयोग न करें और नजदीकी थाने में जमा कराएं।

Advertisements

You cannot copy content of this page