back to top

राजनांदगांव : निगम में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ…

राजनांदगांव 31 अक्टूबर। शासन द्वारा 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाये जाने के निर्देश प्राप्त हुये थे। निर्देश के अनुक्रम में आज 31 अक्टूबर को निगम सभागृह में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने अधिकारियों व कर्मचारियों सहित निगम पदाधिकारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी।

इस अवसर पर महापौर सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री संतोष पिल्ले व श्रीमती दुलारी बाई साहू,, उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह,कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, प्र.सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल, प्र. कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे ने सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर पुष्पांजली अर्पित कियें।


निगम सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में आज 31 अक्टूबर सोमवार को प्रातः 11ः00 बजे महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुये नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा निगम पदाधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता,अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का संकल्प लिया गया।

साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा दूरदर्शिता व देश के लिये किये कार्याे को देश की एकता की भावना समझ कर अपने देश की आंतरिक सुरक्षा,सुनिश्चित करने अपना योगदान देने सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया गया। इसके अलावा पूर्व प्रधान मंत्री स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page