back to top

राजनांदगांव : महापौर पहुॅची मोती तालाब व चिखली तालाब, छठ पर्व की दी बधाई…

राजनांदगांव 31 अक्टूबर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख आज प्रातः छठ पर्व के अंतिम दिन मोती तालाब व चिखली तालाब पहुच कर छठ व्रत रखने वाले महिला व पुरूषों को उक्त पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि संतान की दीर्धायु व परिवार की खुशहाली एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना को लेकर मनाये जाने वाले इस त्यौहार पर मैं आप सभी के परिवारों की खुशहाली के लिये सूर्यदेव से प्रार्थना करती हूॅ

और इस त्यौहार को प्रतिवर्ष इसी प्रकार उमंग व उल्लास के साथ मनाये जाने की आप लोगों से अपील करती हूॅ। इस अवसर पर राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य श्री विनय झा, पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे, नामांकित पार्षद श्री प्रभात गुप्ता, पूर्व पार्षद श्री अवधेश प्रजापति ने भी इस पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page