
13 मई 2022 तक नगर निगम के डाटा सेन्टर में दावा आपत्ति
Advertisements
राजनांदगांव 5 मई। अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सर्वेक्षण हेतु शासन द्वारा डाटा संग्रहण एवं सत्यापन करने निर्देश दिये गये थे। निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम द्वारा निगम सीमाक्षेत्र के अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के डाटा संग्रहण एवं सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
डाटा संग्रहण उपरांत सूची का प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 5 मई 2022 को किया गया है। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि प्रकाशित सूची के संबंध में यदि किसी को कोई दावा आपत्ति हो तो दिनांक 13 मई 2022 तक कार्यालयीन अवधि में उपस्थित होकर नगर निगम के डाटा सेन्टर में दावा आपत्ति कर सकते है।