back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री मितान योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति का गठन…

राजनांदगांव 5 मई। प्रदेश के नागरिकों को शासन के विभिन्न विभागो की सेवाओं का लाभ उनके घर घर मितान के माध्यम से निधारित समय सीमा में पूर्ण पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा राज्य प्रवर्तित मुख्यमंत्री मितान योजना दिनांक 1 मई 2022 से प्रारंभ की गयी है, योजना के दिशा निर्देशानुसार जिला स्तर पर योजना की मानिटरिंग व सुदृढ़ रूप से क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति का गठन किया गया हैै।

Advertisements


ृृ राजनांदगांव जिले में मुख्यमंत्री मितान योजना समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर होगे एवं पदेन सचिव आयुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगांव होगे।

इसके अलावा तीन सदस्य भी समिति में होगे, जिनमें कलेक्टर द्वारा नामांकित नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रतिमा ठाकरे, जिला मुख्यालय राजनांदगांव तहसीलदार एवं नोडल अधिकारी नगर निगम के उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह सदस्य होगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page