back to top

राजनांदगांव : “निजात” के सफल अभियान के लिये पुलिस चौकी सुरगी को क्षेत्र के सरपंच / पार्षद/पंचों द्वारा किया गया सम्मानित, अपराधों पर अंकुश लगाने सुरगी में लगे 16 जगहों पर सीसीटीवी कैमरा….

-“पुलिस चौकी सुरगी द्वारा भी किया गया सम्मानित” “अपराधों पर अंकुश लगाने सुरगी में लगे 16 जगहों पर सीसीटीवी कैमरा”

Advertisements

राजनांदगांव – पुलिस चौकी सुरगी स्टाफ द्वारा नशा उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत चलाये जा रहे “निजात अभियान” के सफल परिणाम के फलस्वरूप दिनांक 11.07.2022 को चौकी सुरगी क्षेत्र के समस्त सरपंच, पार्षद एवं पंचों के द्वारा ग्राम सुरगी में “निजात सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

जिसमें ग्राम पंचायत सुरगी द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के लिये गांव में 16 जगहों पर लगाये सीसीटीवी कैमरा का उद्घाटन किया गया तथा निजात में हुये उल्लेखनीय कार्यों के लिये पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, नगर पुलिस अधीक्षक (भा.पु.से.) गौरव राय, चौकी प्रभारी चेतन सिंह चन्द्राकर एवं समस्त चौकी स्टाप को सम्मानित किया गया एवं पुलिस चौकी सुरगी द्वारा भी उनके द्वारा किये गये सहयोग व उल्लेखनीय कार्यों के लिये सम्मानित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष रोहित चन्द्राकर, जनपद सदस्य श्रीमती रोशनी वैष्णव एवं सरपंच / पार्षद आनंद साहू खेमदास साहू, बुद्धेश्वर साहू, चेतन चन्द्राकर, लोकेश गंगवीर भूषण दास, दिल्लू साहू, राजेन्द्र केवल राम साहू, श्रीमती खिलेश्वरी नेताम, श्रीमती अमरीका साहू, श्रीमती एकता चन्द्राकर, श्रीमती दिव्या हिरवानी श्रीमती कलेन्द्री यादव, श्रीमती प्रेमलता साहू, श्रीमती निशा साहू, श्रीमती दुलारी ठाकुर, रीतू साहू पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page