back to top

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह का जिला कोरबा स्थानांतरण होन पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी गई विदाई…..

राजनांदगांव – दिनांक 06.07.2022 को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के रूप में पदभार ग्रहण करने के पश्चात लगातार चुनौतीपूर्ण कार्य आते गये जिसमें विधानसभा उपचुनाव, मॉ बमलेश्वरी नवरात्र मेला, पंचायत चुनाव, विभिन्न कानूनव्यवस्था ड्यूटी आदि जिसे उनकी सूझबूझ एवं दूरदर्शिता के कारण सभी कार्य सरलता से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Advertisements

संतोष सिंह द्वारा आते ही अपराध की जननी नशा पर घोर कुठाराघात ‘‘निजात’’ अभियान के रूप में किया। यह त्रिस्तरीय अभियान जो नशा के विरूद्ध प्रचार प्रसार, अपराधियों की धरपकड़ एवं नशा के आदी लोगों का इलाज कर मुख्यधारा से जोड़ना था, यह अभियान इतनी लोकप्रिय हो गई कि इस अभियान में पुलिस के साथ विद्यार्थि, समाजिक संगठन, एन.जी.ओ., व्यापारी, पत्रकार, इलेक्ट्रोनिक मीडिया, जनप्रतिनिधि, अभिनेता आदि भी जुड़ गये। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के 06 माह के कार्यकाल में पुलिस की छबी में निखार आया लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा और अपराधी, माफिया, तस्करों में खौफ का माहौल रहा।

आज दिनांक 09.07.2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागार में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह का जिला कोरबा स्थानांतरण होने से उन्हें विदाई दी गई। विदाई समारोह में पदम्श्री फूलबासन बाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संजय महादेवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) सुरेशा चौबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात गजेन्द्र सिंह ठाकुर, डीएसपी अजीत ओगरे, डीएसपी नेहा वर्मा, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता, मुख्यलिपिक दर्वेश कामड़े, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

सभी के द्वारा उनके कार्यकाल के दौरान अपना अनुभव साझा किया गया, पूरे स्टाफ में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की विदाई पर दुख का माहौल था, अंत में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा भी अपना अनुभव साझा कर मार्गदर्शन दिया गया और इसी प्रकार आगे भी कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। अपराधियों पर शक्त कार्यवाही और आम जनता के प्रति सहयोग की भावना से कार्य करने हेतु उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखा प्रमुखो द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को पुष्पगुच्छ भेटकर उनका सम्मान किया गया एवं उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों द्वारा संतोष सिंह को मोमेन्टों भेट कर विदाई दी गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page