राजनांदगांव: निर्माण कार्य में प्रयुक्त लोहे की छड़ चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश…


थाना सिटी कोतवाली पुलिस की तत्परता से 03 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया माल बरामद
​राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री एलेक्ज़ेन्डर किरो के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
​इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली को प्रार्थी श्री राजकुमार सांखला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 09.04.2026 की सुबह उनकी निर्माणाधीन साइट ‘सनसिटी कॉलोनी’ से लगभग 70,000 रुपये मूल्य की 10 एमएम की 14-15 बंडल लोहे की छड़ें अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने विवेचना शुरू की।
​विवेचना के दौरान संदेहियों से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 03 संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया और उनके निशानदेही पर मोहारा बाईपास स्थित शराब भट्टी के पास से चोरी की गई लोहे की छड़ें बरामद कर जब्त की गई हैं।


​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
​अजय लसेल पिता नंद कुमार लसेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हीगुड़ा, थाना साजा, जिला बेमेतरा।
​करवा जयदेव उर्फ जयदीप पिता किशन करवा, उम्र 24 वर्ष, निवासी गौरी नगर, थाना कोतवाली, राजनांदगांव।
​प्रथम हरिहारणों पिता स्व. नवनीत हरिहारणों, उम्र 22 वर्ष, निवासी नदई कसेर पारा, थाना बसंतपुर, राजनांदगांव।
​आरोपियों का कृत्य भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(5) के अंतर्गत अपराध घटित होने पर दिनांक 11.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

​राजनांदगांव पुलिस द्वारा भविष्य में भी संपत्ति संबंधी अपराधों एवं अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मिलन सिंह प्र.आर. 614 शम्भु नाथ द्विवेदी, आर 1808 राजा बारले,आर 560 प्रयंश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही