back to top

राजनांदगांव : निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत इंदामरा के सचिव निलंबित…

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025

राजनांदगांव 17 फरवरी 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत इंदामरा के सचिव श्री जंगलूराम यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Advertisements

प्राप्त जानकारी अनुसार श्री जंगलूराम यादव द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन तथा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में श्री यादव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा उनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत राजनांदगांव निर्धारित किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page