back to top

राजनांदगांव : नि:शुल्क जरदोशी (हैण्ड इम्ब्रॉयडी) प्रशिक्षण के लिए 22 फरवरी तक पंजीयन…

राजनांदगांव 09 फरवरी 2024। जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा महिलाओं के लिए नि:शुल्क जरदोशी (हैण्ड इम्ब्रॉयडी) प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण का संचालन दिग्विजय स्टेडियम कक्ष भदौरिया चौक राजनांदगांव में किया जाएगा। नि:शुल्क जरदोशी (हैण्ड इम्ब्रॉयडी) प्रशिक्षण 15 दिवसीय होगा।

Advertisements

प्रशिक्षण के लिए इच्छुक महिला हितग्राही 22 फरवरी 2024 तक अपना पंजीयन जिला कौशल विकास प्राधिकरण संयुक्त जिला कार्यालय के सामने कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव में करा सकते है। प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी मोबाईल नंबर 9691311633 एवं 7898147697 से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page