back to top

राजनांदगांव : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया…


राजनांदगांव 24 जनवरी 2025। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला इकाई राजनंदगांव द्वारा राजनांदगांव शहर के दिल्ली दरवाजा के पास  पराक्रम दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया एवं सभी ने उनकी जीवन गाथा पर विचार व्यक्त किया। इस  दौरान अध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद राजनंदगांव श्री अशोक कुमार झा, सूबेदार श्री बसंत राउत, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद राजनंदगांव श्री नायक गुमान साहू, नायक श्री अंगेश्वर प्रसाद सिन्हा, हवलदार श्री अनित शुक्ला, श्री गितेश गुप्ता, श्री सोनू पाटिल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page