back to top

राजनांदगांव : न्यू सिविल लाईन पानी टंकी की होगी सफाई,तुलसीपुर,सिविल लाईन, लालबाग क्षेत्र में 16 जनवरी की शाम नही होगी पानी सप्लाई…

राजनांदगांव 15 जनवरी। नगर निगम द्वारा ग्रीष्म ऋतु के पूर्व सभी पानी टंकी की सफाई कराई जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में न्यू सिविल लाईन टंकी (क्षमता 15.00 लाख लीटर) की कल सफाई की जानी है, जिसके कारण न्यू सिविल लाईन टंकी (क्षमता 15.00 लाख लीटर) स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। इस वजह से उक्त टंकी से कल दिनांक 16 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 17 की सुबह से सप्लाई यथावत रहेगी।

Advertisements


पानी टंकी सफाई के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकाल में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर ग्रीष्म ऋतु में शहर के सभी पानी टंकियो की सफाई कराई जा रही है। इसी कडी में कल दिनांक 16 जनवरी शुक्रवार को न्यू सिविल लाईन टंकी की सफाई की जानी है। सफाई करने के कारण उक्त टंकी नही भर पाईगी, जिससे शुक्रवार शाम के समय की सप्लाई बाधित होगी।


आयुक्त ने बताया कि न्यू सिविल टंकी (क्षमता 15.00 लाख लीटर) सप्लाई क्षेत्र तुलसीपुर, बख्तावर चाल, तुलसीपुर साधुचाल, तुलसीपुर शेरे पंजाब गली, तुलसीपुर लेबर कालोनी, पुराना पुलिस लाईन लालबाग, सिविल लाईन एवं मीलचाल में कल 16 जनवरी शुक्रवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 17 जनवरी शविवार को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page