back to top

राजनांदगांव: पानी, सफाई एवं निर्माण कार्य देखने महापौर सुबह पहुॅचे नवागांव, मोतीपुर एवं रामनगर…

राजनांदगांव 15 जनवरी। आम जनता से रूबरू होने एवं मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, सफाई तथा निर्माण कार्य का जायजा लेने महापौर श्री मधुसूदन यादव वार्डो में सुबह पहुॅच रहे है। आज उन्होंने नवागांव, मोतीपुर एवं रामनगर क्षेत्र का निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा के साथ निरीक्षण कर व्यवस्था का जायला लिया। इस दौरान उन्होंने पार्षद श्री मनोहर यादव व सुश्री तृप्ती पात्रे तथा वार्डवासियो की उपस्थिति में रामनगर में मदरसा रोड निर्माण का भूमिपूजन किया।

Advertisements


नवागांव में साफ सफाई का जायजा लेकर महापौर श्री यादव नवागांव तालाब का ओव्हरफ्लो पानी निकासी के लिए नाली निर्माण हेतु निरीक्षण किया, ताकि पानी बस्ती में न भरे। इसके पश्चात उन्होंने मोतीपुर वार्ड नं. 7 व 8 का निरीक्षण किया। मोतीपुर, रामनगर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर वार्डवासियो से रूबरू हुए और राम नगर में नाली निर्माण का निरीक्षण कर मदरसा रोड निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन किए। उन्होंने कहा कि रोड निर्माण हो जाने से आवागमन में वार्डवासियों को सुविधा होगी।


वार्डवासियों ने मदरसा रोड के आगे की बस्ती में सीमेंटिंकरण करने, नाली निर्माण करने तथा लाईट लगाने की मांग किए। इसी प्रकार बीच में लगे विद्युत पोल को हटाने और मंदिर में शेड लगाने की भी मांग की। जिसपर महापौर श्री यादव ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सभी कार्य कराये जाएगे। उन्होंने एसआईआर के संबंध में भी लोगो से जानकारी लिए। पानी, सफाई की चर्चा कर स्वास्थ्य अमला को निर्धारित समय तक नियमित रूप से साफ सफाई करने तथा काई तालाब के आस पास भी सफाई करने व कचरा तालाब में नही डालने समझाईस देने कहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page