back to top

राजनांदगांव: पंचर दुकान की आड़ में सट्टा कारोबार, दो सटोरिए गिरफ्तार; ₹14,700 नगद जब्त…

राजनांदगांव। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements

इसी कड़ी में थाना बसंतपुर पुलिस ने सट्टा पट्टी लिखने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी, डॉट पेन, 14,700 रुपये नगद, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

1 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फुर्सत के पल चौक स्थित कान्हा डेयरी के सामने एक पंचर दुकान पर दो व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से सट्टा पट्टी लिखकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहे हैं।

सूचना पर बसंतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रमेश वर्मा (44) निवासी शिवनगर बसंतपुर तथा निशांत बोरकर (27) निवासी शिवनगर बसंतपुर को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी, डॉट पेन, 14,700 रुपये नगद, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की।

दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 405/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजीव चन्द्रा, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर और ललित रावटे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page