back to top

राजनांदगांव : पंचायत चुनाव को लेकर कलेक्टर, एसपी एवं सीईओं ने प्रथम चरण मतदान केन्द्रों का किया भ्रमण…

थाना लालबाग, घुमका, सोमानी, पुलिस चौकी सुरगी, चिखली एवं सुकुलदैहन क्षेत्रों का सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।

Advertisements

राजनांदगांव / त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रथम चरण मतदान के दिन कलेक्टर राजनांदगांव श्री संजय अग्रगवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग एवं जिला पंचायत सी.ई.ओं सुश्री सुरूचि सिंह द्वारा थाना लालबाग, घुमका, सोमनी, पुलिस चौकी सुरगी, चिखली एवं सुकुलदैहन क्षेत्र के गांव पहुंच कर मतदान केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आम चुनाव के मद्देनजर भ्रमण करते हुए ग्रामीणों को मतदान के अधिकार का उपयोग करते हुए अवश्य मतदान करने की अपील की गई। जिससे चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page