back to top

राजनांदगांव : पं. शुक्ल की पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि…

राजनांदगांव 11 जून 2011- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पुरोधा व पूर्व केन्द्रीय मंत्री पंडित विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर शुक्रवार 11 जून को स्थानीय कांग्रेस भवन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में संगोष्ठी सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisements

संगोष्ठी सभा का संचालन करते हुए दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बताया कि सर्वप्रथम शहीद स्व. विद्याचरण शुक्ल जी के तैलचित्र पर धनेश पटिला, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा विद्या भाईया अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए गए।

तत्पश्चात संगोष्ठी सभा को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने छग के वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के पुण्यतिथि पर नमन करते हुए कहा कि विद्याचरण शुक्ल एक दमदार राजनेता के नाम से जाना जाता है। वे हमेशा कांग्रेस संगठन को आगे बढ़ाने व कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाते रहे। विद्या भाईया 1957 में युवा सांसद के रूप में उभर कर सामने आये। इसके बाद 9 बार महासमुंद के लोकसभा सांसद चुनकर आएं।

छग से भाजपा की सरकार को उखाड फेकने के लिए संकल्पित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाली गई थी। किन्तु बस्तर में परिवर्तन यात्रा के वापसी के दौरान 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सलियों द्वारा हमले में गोली लगने से घायल होने के बाद भी कई दिनों तक अस्पताल में संघर्ष करते रहे। और 11 जून 2013 को अंतिम सांस ली। उनकी जीवटता का प्रमाण यही था कि कई गोलियां लगने के बाद भी वे घटनास्थल पर बातचीत करते रहे और उनके इस साहस को पूरे देश ने देखा। संगोष्ठी सभा को महापौर हेमा देशमुख, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, महामंत्री फिरोज अंसारी, सेवादल अध्यक्ष बबलू कसार, महामंत्री फिरोज अंसारी, एल्डरमेन मामराज अग्रवाल, प्रमोद बागड़ी ने संबोधित किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस महासचिव थानेश्वर पटिला, राजा त्रिपाठी, राजू खान उपाध्यक्ष, महामंत्री हनी ग्रेवाल, सुधीर मिश्रा, अनिस जैन, फरमान अली, राजीव पंचभावे, मोहसीन कुरैशी, भोला यादव, विनोद गुप्ता उपस्थित रहे। संगोष्ठी में उपस्थित कांग्रेसजनों का आभार प्रदर्शन शहर महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page