back to top

राजनांदगांव : पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा-2022, दावा-आपत्ति 28 दिसम्बर तक…

राजनांदगांव 22 दिसम्बर 2022। आयुक्त भू-अभिलेख के माध्यम से छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा-2022 के परीक्षा परिणाम प्राप्त होने के उपरांत राजनांदगांव जिले के लिए कुल विज्ञापित 15 पदों पर मेरिट क्रमानुसार वर्गवार आरक्षण महिला, भूतपूर्व सैनिक सहित की स्थिति के दृष्टिगत 1 अनुपात 3 के मान से कुल 45 अभ्यर्थियों को चिन्हांकित कर पटवारी प्रशिक्षण के लिये निर्धारित शैक्षणिक अर्हता, कम्प्यूटर अर्हता, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित विज्ञापन में अर्हता संबंधी उल्लेखित शर्तों का परीक्षण एवं सत्यापन 19 दिसम्बर 2022 को सुबह 10 बजे से 5 बजे तक जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 44 किया गया।
दस्तावेज सत्यापन उपरांत चयन समिति द्वारा चिन्हांकित 45 अभ्यर्थियों के पात्र-अपात्र के संबंध में सूची तैयार की गई है। जो कि 22 दिसम्बर 2022 से जिले की अधिकारिक वेबसाईट द्धह्लह्लश्चह्य://ह्म्ड्डद्भठ्ठड्डठ्ठस्रद्दड्डशठ्ठ.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर में प्रदर्शित की गई है। चिन्हांकित अभ्यर्थी 22 दिसम्बर  से 28 दिसम्बर 2022 तक जिला कार्यालय राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 44 में कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर चयन समिति के समक्ष सप्रमाण अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। बिना प्रमाण के दावा-आपत्ति अमान्य किया जाएगा। निर्धारित तिथि के उपरांत प्रस्तुत दावा-आपत्तियों पर कोई भी विचार नहीं किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page