back to top

राजनांदगांव : वन्दे भारत ट्रेन के राजनांदगॉव स्टापेज के लिये रेल मंत्री एवं सांसद का आभार – नीलू शर्मा…

सासंद संतोष पाण्डे ने लोकसभा में एक दिन पहले ही शून्यकाल में उठाया था मुद्दा

Advertisements

राजनांदगांव – वन्दे भारत ट्रेन के राजनांदगांव स्टेशन में स्टॉपेज मिलने पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा ने  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव सहित राजनांदगॉव सांसद संतोष पाण्डे को इस उपलब्धि के लिये बधाई देते हुए आभार प्रदर्शित किया है। इस अवसर पर नीलू शर्मा ने सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने के लिये हल्ला मचाने वाले शहर के कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि कांग्रेसी नेता ढुलती हुई साईकल में पैडल मारकर राजनांदगॉव के कर्मठ सांसद संतोष पाण्डे की उपलब्धियों का श्रेय लेने की जुगत में भिड़े हुए हैं, क्योंकि प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस शासन की विफलओं के कारण उनके पास श्रेय लेने के लिये कोई मुद्दे ही नहीं बचे हैं।

प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने कांग्रेसी नेताओं के द्वारा सांसद संतोष पाण्डे की उपलब्धि का श्रेय लेने के अनर्गल हथकंडों पर चुटकी लेते हुए कहा है कि ये तो राजनांदगॉव लोकसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता है, ये सब जानती है। वन्दे भारत ट्रेन के राजनांदगॉव में स्टापेज प्राप्त होने की उपलब्धि का श्रेय सांसद संतोष पाण्डे द्वारा एक दिन पहले लोकसभा में शून्यकाल में उठाये गये इस मुद्दे को जाता है, या शहर के कतिपय कांग्रेसी नेताओं के द्वारा दो दिन पहले राजनांदगॉव स्टेशन में जाकर स्टेशन मास्टर को दिये गये ज्ञापन एवं सुझाव को। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीलू ने आगे कहा है कि कांग्रेसियों का यह बयान हास्यास्पद ही नहीं वरन शर्मनाक है कि एक दिन पहले स्टेशन मास्टर को ज्ञापन देते ही दूसरे दिन राजनांदगॉव में वन्दे भारत एक्सप्रेस को स्टापेज मिला है। नीलू ने कांग्रेसी नेताओं की इस हरकत को ढूलती हुई साईकल में पैडल मारकर, वन्दे भारत के स्टापेज का श्रेय लेने की होड़ एवं सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का जरिया बताया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page