back to top

राजनांदगांव : पड़ोसी ही निकला हत्यारा, आपसी रंजिश बना हत्या का कारण…

राजनांदगांव – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में ओपी मोहारा थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम करेला जुगुल तालाब में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में राजनांदगांव पुलिस को मिली कामयाबी।

ओपी मोहारा थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम करेला जुगुल तालाब में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में राजनांदगांव पुलिस को मिली कामयाबी ।।

पड़ोसी ही निकला हत्यारा, आपसी रंजिश बना हत्या का कारण ,हत्या कर कुल्हाड़ी को फेंका तालाब में, पुलिस ने किया कुल्हाड़ी बरामद

थाना डोंगरगढ़, थाना लालबाग, ओपी मोहाटा, ओपी चिचोला एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही) पिछले नवरात्रि के समय भवानी मंदिर में पार्किंग की बात को लेकर वाद-विवाद हुआ था, इसी बात को लेकर रंजिश व्याप्त था, जो घटना दिनांक को

भी आरोपी हुमेश के द्वारा लगातार मृतक योगेश के दैनिक क्रियाकलाप को देखा जा रहा था, जब मृतक घट के पीछे तलाब की ओर शौच के लिये गया, तब सूनसान का फायदा उठाकर अपने पास रखे कुल्हाड़ी से ताबड-तोड़ सिट व पेट में वार कर हत्या कर दिया, जो आरोपी अपना जुर्म स्वीकार किया।

आरोपी :- डुमेश यादव पिता स्व. निर्भय यादव उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम करेला पुलिस चौकी मोहारा, थाना डोंगरगढ़।

Advertisements

You cannot copy content of this page