back to top

राजनांदगांव: पत्रकारों के साथ मारपीट कर लूट के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव- दिनांक 17-18 मई 2021 के दरम्यानी रात अवैध रेत उत्खन्न के मामले में कवरेज के लिये गये पत्रकारों के साथ मारपीट तथा महिला पत्रकार के साथ छेडछाड कर कैमरे छिनने के रिपोर्ट पर दिनांक 18.05.21 को प्रार्थी रविकुमार चन्द्राकर पिता सीताराम चन्द्राकर उम्र 35 साल निवासी मोतीपुर रामनगर थाना चिखली जिला राजनांदगांव के द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना डोंगरगांव में अप०क्र0 166/21 धारा 394,427,354 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है।

Advertisements

मामले में पुलिस अधीक्षक डी० श्रवण के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अं०चौकी घनश्याम कामड़े के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 30.05.21 को मामले में तीन आरोपियो को थाना तलब कर मामले के संबंध में पूछताछ किया गया।

विवेचना पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आज दिनांक 30.05.21 को थाना में गिरफ्तार किया, आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले के अन्य आरोपी फरार होने से पृथक से गिरफ्तार की जाती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page