back to top

राजनांदगांव: पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए स्वयंसेवक तेजस्वी वर्मा का सराहनीय योगदान…

राजनांदगांव। पिछले 10 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के क्षेत्र में निःस्वार्थ सेवा भाव से कार्य कर रहे स्वयंसेवक तेजस्वी वर्मा ने इस वर्ष भी अपने आसपास के गांवों में जनजागरूकता और पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।

Advertisements

तेजस्वी वर्मा गांव-गांव में युवाओं और महिलाओं को जोड़कर टीम तैयार करते हैं और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। जल संरक्षण के लिए उन्होंने स्वयं के खर्चे से पर्चियां छपवाकर गांवों में वितरित कीं और किसानों, युवाओं एवं महिलाओं को जल बचाने के लिए प्रेरित किया।

हर साल की तरह इस साल भी उन्होंने अपने खर्च से पौधे खरीदे और रोड किनारे आने-जाने वाले लोगों तथा आसपास के गांवों के स्वयंसेवकों को पौधा वितरित किया, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।

तेजस्वी वर्मा ने कहा, “हम युवाओं की भूमिका राष्ट्र निर्माण में अहम है। भारत युवाओं का देश है, इसलिए हमें अपने स्थान पर ऐसे कार्य करने चाहिए जिससे पर्यावरण और जल संरक्षण हो। जनजागरूकता के माध्यम से हम एक श्रेष्ठ राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।”

उनकी यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम मानी जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page