back to top

राजनांदगांव : पाटेकोहरा चेकपोस्ट में वसूली की शिकायत के बाद प्रभारी संतोष झा हटाए गए…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित पाटेकोहारा चेक पोस्ट प्रभारी निरीक्षक संतोष झा को हटा दिया गया है परिवहन आयुक्त ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है संतोष झा की जगह चंद्र कुमार साहू को पाटेकोहरा चेक पोस्ट का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है बता दे की 1 फरवरी की रात अवैध वसूली की शिकायत को लेकर एक ट्रक चालक ने हंगामा किया था

इसके बाद बैरियर में जाम की स्थिति भी बनी बैरियर में अवैध वसूली को लेकर ड्राइवर ने चिचोला पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद परिवहन आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से बैरियर के प्रभारी को हटा दिया है इधर छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ ने भी मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page