राजनांदगांव: पानी, सफाई एवं निर्माण कार्य का जायजा लेने महापौर पहुॅचे लालबाग वार्ड…

पानी, सफाई एवं निर्माण कार्य का जायजा लेने महापौर पहुॅचे लालबाग वार्ड

लालबाग, महेन्द्र नगर, प्रभात नगर में पैदल भ्रमण कर वार्डवासियो से हुए रूबरू

राजनांदगांव 1 अगस्त। मूलभूत सुविधा बिजली,पानी सफाई का हाल जानने महापौर श्री मधुसूदन यादव आज सुबह वार्ड नंबर 23 के लालबाग, महेन्द्र नगर, प्रभात नगर में वार्ड पार्षद एवं राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजा माखीजा के साथ पैदल भ्रमण कर साफ सफाई एवं निर्माण कार्य का जायजा लेकर वार्डवासियो से रूबरू हो पानी, सफाई के संबंध में चर्चा किए।


लालबाग में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेकर महापौर श्री यादव ने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता एवं समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे अच्छा काम हो और क्षेत्रवासियो को उसका लाभ मिल सके। गली नं. 8 एवं वाईडनियर स्कूल के पीछे व महेन्द्र नगर में नाली निर्माण की मांग पर वार्डो में विकास कार्य कराने शासन द्वारा स्वीकृत राशि से प्राथमिकता तय कर नाली निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने निर्माण कार्य की सतत मानिटरिंग करने संबंधित इंजिनियर को निर्देशित किए।


महेन्द्र नगर व प्रभात नगर वासियो द्वारा पानी भरान से निजात दिलाने तथा सफाई कर्मी कम होने से ठीक से सफाई नही होने पर सफाई कर्मी बढ़ाने की मांग पर महापौर ने स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि कार्यरत कर्मचारियो से प्रतिदिन निर्धारित समय तक सफाई करावे और सप्ताह में गैंग लगाकर भी सफाई कराना सुनिश्चित करे। अत्यधिक बारिश में पानी भरान की स्थिति से निपटने नाली में सुचारू बहाव के लिए नाली का ढाल ठीक करने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किए तथा लिकेज पाईप लाईन की मरम्मत करने कहा।

उन्होंने वार्डवासियो से कहा कि पानी भरान क्षेत्रों से समुचित पानी निकासी के लिए नाला निर्माण करने शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसी प्रकार जगन्नाथ मंदिर शेड लगाने की मांग पर जल्द कार्य कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता श्री तिलक राज ध्रुव, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित वार्डवासी उपस्थित थे।