राजनांदगांव: पानी, सफाई के निराकरण के लिए महापौर सुबह पहुॅचे पुराना ढाबा…

वार्ड की महिलाओ को किया डस्टबिन वितरण

राजनांदगांव 8 अपै्रल। वार्ड निरीक्षण की कडी में महापौर श्री मधुसूदन यादव आज वार्ड नं. 4 के पुराना ढाबा में पैदल भ्रमण कर पानी, सफाई के संबंध में ढाबा वासियो से चर्चा किये तथा बंद नाली की शिकायत पर नाली खोल सफाई करने एवं कुछ क्षेत्रो मंे पानी की समस्या पर समाधान करने अधिकारियो को निर्देश दिए। वही उन्होंने निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री शैकी बग्गा, लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, पार्षद प्रतिनिधि श्री सचिन टुरहाटे की उपस्थिति में पुराना ढाबा की महिलाओ को डस्टबिन वितरित किया।


पुराना ढाबावासियो से रूबरू हो महापौर श्री यादव गलियो व सड़क में साफ सफाई तथा पानी के संबंध में चर्चा किये। पुराना ढाबावासियो ने नाली जाम होने तथा कुछ क्षेत्रों में पानी नहीं आने की शिकायत की। मंगलम सिटी के पीछे नाली जाम होने की शिकायत पर महापौर ने प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा से नाली खोलवाकर सफाई कराने कहा। इसी प्रकार पानी की शिकायत पर अशोक साहू गली में इंटर कनेक्शन करने तथा गांधी साहू के घर के सामने बंद बोरिंग को चालू कर पंप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे से कहा कि उक्त कार्यो को पहली प्राथमिकता देवे, जिससे पानी सप्लाई में राहत मिल सके। इसी प्रकार मुक्तिधाम रोड निर्माण की मांग पर प्र.सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू तथा उप अभियंता सुश्री आयुषी सिंह को मुक्तिधाम रोड व नाली निर्माण के लिए स्टीमेंट तैयार करने कहा।


निरीक्षण के दौरान महापौर श्री यादव निगम पदाधिकारियो की उपस्थिति में पुराना ढाबा की महिलाओ को डस्टबिन का वितरण किया। इस अवसर पर उन्हांेने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत डस्टबिन का वितरण किया जा रहा है। डस्टबिन वितरण का प्रमुख उद्देश्य घर में ही कचरा पृथक कर गिला एवं सुखा कचरा अलग अलग रख स्वच्छता दीदीयो को देना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य नागरिको को स्वच्छता से जोडना है, क्योकि बिना जन सहभागिता के शहर को स्वच्छ एवं साफ रखना संभव नही है।


महापौर श्री यादव ने कहा कि वार्ड की समस्याओ का प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास किया जा रहा है। पुराना ढाबा में निवासरत श्री सुरज साहू के दुर्घटना में घायल होने पर महापौर श्री यादव ने उनके घर जाकर मुलाकात कर कुशलक्षेम पुछ उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर पवन निर्मलकर,गेमुलाल कुंजाम, हिमांशु पटेल, मिलन साहू, पल्टु रजक, चंद्रप्रकाश साहू, जसवंत मेश्राम, रोहित यादव, पुनाराम सिन्हा सहित पुराना ढाबावासी उपस्थित थे।