back to top

राजनांदगांव : पारिवारिक विवाद के कारण विवाहिता ने कीटनाशक दवाई का किया सेवन…

राजनांदगांव /खैरागढ़ पारिवारिक विवाद के कारण विवाहिता ने जहर सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

Advertisements

जानकारी के अनुसार ग्राम घोठिया थाना खैरागढ़ निवासी गंगाबाई पति विजय बंजारे उम्र 27 वर्ष ने गुरुवार रात्रि तकरीबन 8:30 बजे घर में रखे कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण विवाहिता ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की ।

परिजनों ने घटना के बाद 108 की सहायता से महिला को सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती कराया है । जहां उसका उपचार चल रहा है बहरहाल मामले में पुलिस शिकायत नहीं हुई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page