back to top

राजनांदगांव : पार्टी में मनमोहन सिंह की रिपोर्ट चली है और चलती रहेगीः त्रिवेदी…


0 पर्यवेक्षक ने कांग्रेसजनों की बैठक लेकर आगामी चुनाव के संबंध में दिए कई टिप्स
राजनांदगांव। आगामी नगरीय निकाय चुनाव होने है जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त राजनांदगांव नगरीय निकाय पर्यवेक्षक शैलेष नितिन द्विवेदी व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी रहे गिरीश देवांगन की उपस्थिति की उपस्थिति में 11 जनवरी शनिवार को कांग्रेस भवन में आगामी चुनाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देने बैठक आयोजित की। पीसीसी पर्यवेक्षकों ने कांग्रेसजनों से कार्ययोजना, रणनीति बनाकर एक साथ मिलकर काम करने की नसीहत दी।

Advertisements


दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन बैठक का संचालन करते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शनिवार 11 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस से नियुक्त राजनांदगांव निकाय पर्यवेक्षक शैलेष नितिन द्विवेदी व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी रहे गिरीश देवांगन द्वारा आगामी होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

इससे पूर्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने स्वागतभाषण देते हुए कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड अध्यक्ष के साथ-साथ प्रभारियों की नियुक्त कर लगातार वार्डों में बैठकों का दौर चल रहा है अब तक शहर के 20 वार्डों में बैठकें हो चुकी है। वर्तमान में कांग्रेस प्रभारियों द्वारा पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस की नीतियों व विचार-धारा से अवगत कराया जा रहा है।

इससे पूर्व शहर के सभी वार्डों में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने का कार्य किया गया था। कांग्रेस लगातार प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों व उनके भ्रष्टाचार को मजबूती से उजागर कर रही है। मैं आपको आश्वास्त करता हूं कि आगामी चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत दिखेंगी और इसके लिए कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता पूर्ण रूप से तैयार है और हम पूरी उर्जा व जोश के साथ इस चुनाव को लड़ेगे।


गिरीश देवांगन ने कांग्रेसजनों में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि आप लोग सदैव कांग्रेस का झंडा लेकर तन-मन से सेवा कर रहे हो। मैं आपको बता हूं कि नेता अपने दम पर चुनाव नहीं लड़ती वे कार्यकर्ताओं के बदौलत चुनाव लड़ती है। आगामी नगरीय निकाय चुनाव आप कार्यकर्ताओं का चुनाव है इसे गंभीरता से एक साथ मिलकर लड़े और सफलता हासिल करें। महापौर का चुनाव बड़ा ही दायित्व वाला चुनाव है इसे हल्के में न लें मिलकर रणनीति बनाते हुए हम सभी मिलकर इस चुनाव को लड़ेगे और जीत हासिल करेंगे ऐसी मैं आशा करता हूं।


राजनांदगांव नगरीय निकाय पर्यवेक्षक शैलेष नितिन द्विवेदी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बैठक अतिमहत्वपूर्ण है। सबसे पहले तो पार्षद चुनाव लड़ने वाले दावेदार वार्ड में लोगों से मिले उनसे चर्चा करें वहीं लगातार मतदाता सूची का अवलोकन करता रहे। इसी तरह महापौर के दावेदार लगातार वार्डों में बैठक लेकर कांग्रेस के वरिष्ठजनों से मिलकर उनका अनुभव लें, कांग्रेस की नीतियों व विचारों को बताएं और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करें।

पार्षद के लिए जो जिस वार्ड से दावेदारी कर रही उनका उस वार्ड के मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है तभी पार्टी टिकट योग्य मानी जाएगी। इसी तरह पार्षदों पद के आवेदन ब्लॉक अध्यक्ष लेंगे एवं महापौर पद के लिए शहर कांग्रेस कमेटी में आवेदन लिए जाएंगे। पार्टी में पूर्व पीएम स्व.मनमोहन सिंह की रिपोर्ट चली है और चलती रहेगी।


इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, कमलजीत सिंह पिन्टू, श्रीकिशन खंडेलवाल, जितेन्द्र मुदलियार, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, सुदेश देशमुख, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, मेहुल मारू, रमेश राठौर, राम गिंडलानी, रूपेश दुबे, नरेश डाकलिया, जिला ग्रामीण अध्यक्ष भागवत साहू, निखिल द्विवेदी, अब्दुल कलाम, दिनेश शर्मा, रमेश खंडेलवाल, मन्ना यादव, हरिनारायण धकेता, तथागत पांडेय, अशोक पंजवानी,

शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, सविता ठाकुर, महामंत्री झम्मन देवांगन, हनी ग्रेवाल, नरेश शर्मा, नासिर जिंदरान, अभिमन्य मिश्रा, रौशनी सिन्हा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुरभेज माखिजा, एनएसयूआई अध्यक्ष अमर झा, महिला अध्यक्ष माया शर्मा, योगेन्द्र प्रताप, मोहिनी सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, सिद्धार्थ डोंगरे, महेश साहू, मनीष साहू, विनय झा, मधुकर वंजारी, शरद पटेल, भागचंद साहू, राजा तिवारी, चंद्रकला देवांगन, पूर्णिमा नागदेवे, सचिन टूरहाटे, अवधेश प्रजापति,

अजय छेदैया, अमिन हुद्दा, गोपीचंद गायकवाड, नीरज कन्नौजे, प्रज्ञा गुप्ता, अशोक फडनवीस, अतुल शर्मा, सावित्री श्रीवास्तव, जुगलकिशोर अग्रवाल, नत्थूलाल अग्रवाल, प्रमोद बागड़ी, फरमान अली, मानव देशमुख, अनिस खान, जयनारायण सिंह, राहुल देवांगन, संदीप जायसवाल, राजू देवांगन, सुरेन्द्र देवांगन, मुस्तफा जोया, संजय साहू, शिवम गढ़पायले, अमित जंघेल, मयंक सोनी, अनिल ठाकुर, रीना पटेल, नितीन बत्रा,

मामराज अग्रवाल, विशु अजमानी, जितेश सिमनकर, इकरामुद्दीन सोलंकी, हेमु सोनी, मोहसिन कुरैशी, पिंकु खान, मो इब्राहिम, जितेन्द्र शर्मा, राधे साहू, सतीश चौरसिया, गोलू नायक, सीमा चौरसिया, आशीष सोनकर, विनोद बम्भोला, शेषनाथ, इब्राहिम, परशुराम जायसवाल, आफताब अहमद, विप्लव शर्मा, सौभ्या शर्मा, अतुल पांडे, दीनू साहू, शशांक राजपूत,

विष्णु सिन्हा, विष्णुराम धीवर, हिम्मत सिंह, चेतन सिन्हा, सतीश सोनपिपरे, रहीम मेमन, सुरेन्द्र गजभिए, शैलेश ठावरे, राजेश सेवता, विशाल गढ़े, विनोद गेन्डे, महेन्द्र बहादुर सिंह, घासीराम सिन्हा, नासिर खा, किशन सिन्हा, यशवंत ठाकुर, संगीता साहू, आशीष सोनकर,सविता सिन्हा, जितेन्द्र सिन्हा, राहुल गजभिए सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page