back to top

राजनांदगांव: पीएमश्री विद्यालयों के बच्चों को कराया गया मैत्रीबाग का भ्रमण…

– विभिन्न प्रकार के जानवरों एवं पक्षियों को देखकर बच्चों के चेहरों पर आयी मुस्कान

Advertisements
राजनांदगांव 28 अक्टूबर 2024। जिले के पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थियों को समर कैम्प अंतर्गत मैत्रीबाग भिलाई जिला दुर्ग का भ्रमण कराया गया। भ्रमण कार्यक्रम में 7 पीएमश्री विद्यालयों के लगभग 440 विद्यार्थी एवं शिक्षक व कर्मचारी शामिल थे। 

चिडिय़ाघर में शेर चीता, बंदर, हिरण, नीलगाय, अजगर सफेद शेर, लकड़बघ्घा, विभिन्न प्रकार के बंदर सहित विभिन्न प्रकार के जानवरों एवं पक्षियों को देखकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान की झलक दिखाई दी। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के आदेश एवं पालकों की सहमति से बच्चों को भिलाई स्थित मैत्रीबाग का भ्रमण कराया गया। सभी विद्यालयों के लिए अलग-अलग बस की व्यवस्था की गई थी। 

इसमें छुरिया विकासखंड अंतर्गत पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला मोरकुटुंब, डोंगरगांव विकासखण्ड अंतर्गत पीएमश्री शासकीय प्राथनिक शाला बोधीटोला एवं पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला अमलीडीह, डोंगरगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला कंडरापारा एवं पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला डुंडेरा, राजनांदगांव विकासखण्ड अंतर्गत पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला हरदी एवं पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला कोपेडीह के विद्यार्थी, 

जिला मिशन समन्वयक एवं पीएमश्री जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश ब्यौहरे, सहायक नोडल श्री आदर्श वासनिक, एपीसी श्री रफिक अंसारी, एपीसी श्री केपी विश्वकर्मा, एडीपीओ श्री पीआर झाड़े, श्री मनोज मरकाम, श्री मनोज यादव, श्री दीपक तिवारी, श्री विक्रम शर्मा, पीएमश्री शाला के शिक्षक श्री जीवराखन उइके, श्री भीखम साहू, श्री नारायणी ठाकुर, श्री बाया वर्मा, सरोज वर्मा, श्री सिंह, श्री कन्नौजे एवं शिक्षक शामिल थे।
Advertisements

You cannot copy content of this page