back to top

राजनांदगांव : पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 13 मई को…

राजनांदगांव 09 मई 2025। राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना के तहत 13 मई 2025 को सुबह 9 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएएम) का आयोजन किया जाएगा। 

पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला में विभिन्न प्रतिष्ठानों को अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित किया गया है। शासकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला में शामिल हो सकते हंै। 
Advertisements

You cannot copy content of this page