back to top

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक ने प्रस्तुत किया वर्ष 2021 का लेखा-जोखा, एनडीपीएस एक्ट के तहत भी होगी सख्त कार्यवाही…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह ने सोमवार को पत्रकारों के सामने वर्ष 2021 में जिले में घटित हुए। अपराधों व पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्ष 2021 में अपराधों की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा सतत कार्यवाही कर रोकथाम के सार्थक प्रयास किए गए जिसके चलते निराकरण की दर बेहतर रही है।

उन्होंने बताया कि 2021 में स्थानीय अधिनियम के तहत घटित अपराधों के अंतर्गत 15089 प्रकरणों में 1507 निराकृत हुए जिसमे 15678 गिरफ्तार किए गए जबकी 82 प्रकरण विवेचना में लंबित हैं। इस प्रकार 99.46 % मामलों का निराकरण पुलिस द्वारा किया गया।

नक्सल मोर्चे पर भी पुलिस ने बेहतर सामंजस्य के अच्छा कार्य किया है व आगे भी जारी रहेगा। पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात गजेंद्र सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढ़ई , नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय(IPS), आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page