back to top

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा उप निरीक्षको को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद् पर पदोन्नत किया गया…

राजनांदगांव – विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत आज दिनांक 30.12.2022 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा 03 उप निरीक्षक को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया।

इस अवसर पर डीएसपी आईयूसीएडब्ल्यू नेहा वर्मा उपस्थित रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए (01) भोला सिंह, (02) अलोक साहू, (03) शशांक पौराणिक को उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दी गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page