back to top

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर पुलिस ने चलाया बैंक चेकिंग अभियान…

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन पर पुलिस ने चलाया बैंक चेकिंग अभियान

Advertisements

राजनांदगांव – दिनांक 26.12.2023 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने अपने थाना क्षेत्रों के समस्त बैंकों एवं एटीएम को चेक करने हेतु निर्देशित किया गया था।

थाना कोतवाली, डोंगरगढ़, घुमका, ओपी चिचोला, ओपी सुरगी पुलिस द्वारा अपने दलबल के साथ बैंकों के आसपास एवं बैंकों के अंदर आंतरिक सुरक्षा एवं एटीएम को चेक किया गया।

बैंकों के सुरक्षा के लिए लगाये गये उपकरण सी.सी.टी.व्ही कैमरे, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, डबल लॉक की स्थिति, लाँकर और सुरक्षा अलार्म आदि को बारीकि से चेक किया गया। चेकिंग के दौरान बैंक प्रबंधक को सीसीटीव्ही कैमरा एवं अलार्म सिस्टम को दुरुस्त रखने हेतु कहा गया साथ ही बैंक परिसर के अंदर एवं बाहर उपस्थित संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page