back to top

राजनांदगांव : वेस्ट से बेस्ट बनाए सजावट का सामान प्रदर्शनी में कचरे के सर्वोत्तम उपयोग…

कॉन्फ्लुएंस कॉलेज में आर्टेरियम एग्जिविशन संपन्नl

Advertisements

राजनांदगांव – मुख्य अतिथि दुर्ग विश्वविद्यालय कुलपति माननीय डॉ.अरुणा पलटा, संचालक संजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल ,डॉ.मनीष जैन एवं प्राचार्य डॉ.अरचना पांडे तथा डॉ. पाटणकर रहे कार्यक्रम अधिकारी रासेयो प्रोफेसर विजय मानिकपुरी रहे l

कार्यक्रम उद्घाटन रिबन काटकर कुलपति ने किया lपश्चात वेस्ट से बेस्ट द्वारा बनाए गए प्रदर्शनी में कचरे के सर्वोत्तम उपयोग और सजावट की वस्तुओं को प्रदर्शित कर बच्चों ने प्रस्तुत की अनूठा उदाहरण जिससे कचरे का पुनर्चक्रण और पुन उपयोग करने के साथ ही प्रदूषण की संभावना को कम तथा पर्यावरण के अनुकूल प्रदर्शनी में सामग्री बनाकर जिसमें धान का बैच,पेपर डॉल,दिया सजाना,

फूलदान, कॉन फ्लावर, हार्ट शेप फ्लॉवर,नर्सरी डेकोरेशन विथ बॉटल पॉट,स्पून फ्लावर पॉट,लैंप(बम्बू),शो पीस स्टैंड,अल्युमिनियम कैंडल विथ क्राफ्ट पेपर,हैंगिंग झूमर मेड इन डिस्पोजल, सीमेंट पोट, मटका पॉट, पेपर फेम,ऑर्गेंडी कपड़े से बना रोज फ्लावर, मास्क फ्लावर ,स्टिक वॉल हैंगिंग ,बटरफ्लाई शेप वॉल हैंगिंग, आइसक्रीम स्टिक हैंगिंग , जुट बास्केट, वुल ट्री और सबसे महत्वपूर्ण स्क्रैच आर्ट तथा बस्तर आर्ट, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रदर्शित की गईl

सभी सामग्री न्यूज़ पेपर, पुराने दिए, पुराने कपड़े के रोल, पटाखे का वेस्टेज रोल ,पुराने वेस्ट ,पुराना डिस्पोजल ,बोतल ,कागज के पुराने डिस्पोजल, पुराने मटका, कोरोना मास्क ,पुट्टी पाउडर ,पुराना लकड़ी, सूखा पेड़ के डाल ,फूल और पेपर से बने हुए थेl

विकसित भारत अभियान @ 2047 पर बनी विशाल रंगोली ,राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों और कार्यक्रम अधिकारी की हुई सराहनाl कुलपति ने किया विश्वविद्यालय आमंत्रितl

Advertisements

You cannot copy content of this page