back to top

राजनांदगांव: पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा उप निरीक्षक संजय बरेठ को स्टार लगाकर किया पदोन्नत…

पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग द्वारा उप निरीक्षक संजय बरेठ को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया।

Advertisements

विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत् पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के आदेश दिनांक 24.10.2024 के माध्यम से राज्य में 26 उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हेतु आदेशित किया गया था, जिसके तहत् आज दिनांक 26.10.2024 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव में पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग द्वारा थाना कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक श्री संजय बरेठ को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद् पर पदोन्नत किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दी गई। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री पुष्पेन्द्र नायक, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री एमन साहू एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page