back to top

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा 03 उप निरीक्षकों को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत…

राजनांदगांव। विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत् पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के आदेश दिनांक 11.10.2024 के माध्यम से राज्य में 09 उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हेतु आदेशित किया गया था जिसमें से जिला राजनांदगांव के तीन उप निरीक्षक हैं।

Advertisements

उक्त आदेश के तहत् आज दिनांक 11.12.2024 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव में पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग द्वारा थाना लालबाग में पदस्थ उप निरीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल, थाना डोंगरगढ़ में पदस्थ उप निरीक्षक श्री शंकर गिर गोस्वामी, थाना सोमनी में पदस्थ उप निरीक्षक श्री संतोष कुमार जायसवाल को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद् पर पदोन्नत किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दी गई। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कुमार कसेर, थाना डोंगरगढ़ प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page