back to top

राजनांदगांव : पुलिस द्वारा चिटफंड कंपनी के आरोपियों के खिलाफ ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुये सनसाइन इन्फाविल्ड लिमिटेड कंपनी के एक संचालक की कोतवाली पुलिस द्वारा की गयी गिरफ्तारी…

  • धोखाधड़ी करने के पश्चात पिछले 04 साल से फरार आरोपी की गिरफ्तारी प्रतापगढ जिला जेल से गिरफ्तार

राजनांदगांव – पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा व पुलिस महानिरीक्षक ओ०पी० पाल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महोदवा तथा नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा०पु०से०) के निर्देशन व नेतृत्व में सनसाइन इन्फाविल्ड लिमिटेड कंपनी के संचालक सुरेन्द्र सिंह बघेल धरमसिंह कुश्वाहा, मुकेश सिंह बनवारी, लाल बघेल, वकील सिंह, संजीव सिंह, राजवीर सिंह, सभी निवासी भिण्ड म०प्र० के जिला राजनांदगांव एवं छत्तीसगढ़ के अन्य जिले तथा अन्य प्रांतो में विभिन्न स्कीमो एफ०डी० डिपाजिट, आर०डी० पेंशन, प्लान फिक्स डिपाजिट लुभावने तरीको के माध्यम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने का लालच दिखाकर वर्ष 2010 से 2015 तक कंपनी का संचालन कर कुल 27,730 निवेशकों से रकम 37,48,81,165 रूपये जिला राजनांदगांव के निवेशको से रकम जमा कराकर कंपनी बंद कर फरार हो गये।

Advertisements

प्रार्थी उमेन्द चंद देवागंन निवासी ग्राम भेडीकला राजनांदगाव की रिपोर्ट पर कंपनी के चेयरमेन डायरेक्टरों के विरूद्ध थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छ0ग0 में अपराध कंमाक 223/17 धारा 420 409 34 मा०द०वि०एंव 34 इनामी चिट फंड स्कीम योजना निष्क्षेपों के हितो के संरक्षण अधिनियम धारा 10 का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर चिटफंड कंपनीयों के आरोपियों के पत्ता तलाश के दौरान कंपनी के डायरेक्टर मुकेश सिंह बघेल पिता अतरसिंह बघेल उम्र 40 साल साकिन विनोद नगर वार्ड नं० 26 मिंड थाना सिंटी कोतवाली भिंड जिला गिंड म०प्र० का पतातलाश के दौरान यह पता चला कि आरोपी मुकेश सिंह जिला जेल प्रतापगढ राजस्थान में निरूद्ध इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुये प्रतापगढ राजस्थान में माननीय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मंजिस्ट्रेट महोदय से गिर० का अनुमति लेकर जिला जेल प्रतापगढ़ राजस्थान से दिनांक 16/02/22 को गिर किया गया, गिरफ्तारी पश्चात माननीय डी०जे० महोदय न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष डायरी पेश कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड दिनांक 24/02/2022 तक हासिल किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page