back to top

राजनांदगांव : पुलिस द्वारा शिक्षकों को सुरक्षा, अधिकार एवं ‘‘निजात’’ अभियान की दी गई जानकारी…

राजनांदगांव – शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित संकुल स्तरीय प्रशिक्षण शाला सुरक्षा/ व्यक्गित सुरक्षा में प्रशिक्षणरत शिक्षकों को महिला अधिकार, सुरक्षा, घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध, साईबर सुरक्षा एवं ‘‘निजात’’ अभियान के बारे में जानकारी दिया गया।

Advertisements

शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित डोंगरगांव ब्लाक में संकुल स्तरीय 03 दिवसीय (05 मार्च से 07 मार्च तक) प्रशिक्षण शिविर ‘शाला सुरक्षा/व्यक्तिगत सुरक्षा’ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को राजनांदगांव पुलिस द्वारा दिनांक 06.05.2022 एवं 07.05.2022 को संकुल- धौराभाठा, बिजेभाठा, किरगी एवं सुरगी में महिला सुरक्षा, महिला अधिकार, घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध, साईबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, के बारे में जानकारी देकर ‘‘अभिव्यक्ति’’ ऐप डॉउनलोड कराया गया।

इसके साथ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे ‘‘निजात’’ अभियान की जानकारी देकर नारकोटिक्स/ड्रग्स/अवैध नशा से परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत करा कर अपने आस-पास एवं स्वयं को भी नशीले पदार्थों से दुर रहने तथा विद्यालय प्रारंभ होने पर छात्र-छात्राओं को भी नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने हेतु अपिल की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page