back to top

राजनांदगांव : मोहला-मानपुर-चौकी के नवनियुक्त OSD ने किया अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र बसेली, मदनवाड़ा, सीतागांव, डोमिकला,औंधी,कोहका का भ्रमण …

राजनांदगांव – दिनांक 7/05/22 को नव घोषित जिला मोहला-मानपुर-चौकी के OSD एस जयवर्धन(IAS), यदुवल्ली अक्षय कुमार(IPS) , SDM राहुल रजक, SDOP मानपुर हरीश पाटिल, DSP नक्सल ऑप्स मानपुर ताजेश्वर दीवान, थाना प्रभारी मानपुर लक्ष्मण केवट ,जनपद CEO डी डी मंडले, नायाब तहसीलदार श्रीजल साहू के साथ अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित बसेली, मदनवाड़ा, सीतागांव, डोमिकला, औंधी, कोहका का भ्रमण किये।

नये जिले की स्थापना हेतु लाजेस्टिक एवं इंफ्रास्ट्रकचर के निर्माण हेतु कार्य युद्ध स्तर पर चलाने की दिशा में लगातार क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस थाना सीतागांव,डोमिकला कैम्प, पुलिस थाना औंधी का भ्रमण किये जवानों से मिले,क्षेत्र के भगोलिक स्थिति देखा ।नक्सल गतिविधियों के सम्बंध में सूचना संकलन एवं नक्सल ऑपरेशन तेज करने को कहा गया।साथ साथ सीतागांव गौठान, डोंगरगांव गौठानो , सरखेड़ा गौठान व नवागांव जलाशय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।।

Advertisements

You cannot copy content of this page