back to top

राजनांदगांव: पुलिस द्वारा जिले के कुल 223 निगरानी बदमाश, माफी बदमाश, गुण्डा बदमाश एवं हिस्ट्रीसीटरों को चेक कर उनपर कसी गई नकेल…

राजनांदगांव, 3 जून 2021 – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी0 श्रवण के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम एवं जयप्रकाश बढ़ई के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जी.सी.पति, राजेश जोशी, चंद्रेश ठाकुर, घनश्याम कामड़े, हरिश पाटिल के नेतृत्व में समस्त थाना/चौकी/कैम्प प्रभारियों द्वारा दलबल के साथ जिले के कुल 223 निगरानी बदमाश, माफी बदमाश, गुण्डा बदमाश एवं हिस्ट्रीसीटरों की चेकिंग की गई ।

Advertisements

जिसमें से 140 बदमाश सकूनत में उपस्थित पाये गये, 71 बदमाश खाने कमाने व पारिवारिक कार्य से बाहर जाना पाये गये एवं 12 बदमाशों का अब तक फौत होना पाया गया।

जिले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इस स्थिति को ध्यान में रखते हुये इन बदमाशो की चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान इनका गुजर बसर के सबंध में पूछताछ किया गया और उनके विरूद्ध वर्तमान में किसी प्रकार के अन्य अपराधीक कृत्य या शिकायत आदि के रिकार्ड को भी खंघाला गया।

इस सबंध में उनके चाल चलन का विस्तृत जानकारी लिया गया। उनमें से कुछ बदमाशों के द्वारा समाज में सही दिशा पकड़ कर कार्य/रोजगार करना पाया गया। पुलिस द्वारा अभियान चलाकर चेंकिग करने पर बदमाशो में दहशत का माहोल है।

Advertisements

You cannot copy content of this page