back to top

राजनांदगांव : विधायक छन्नी साहू मनरेगा में मृत मजदूर के परिवार से की मुलाकात , शासन की योजना का दिलाया लाभ…

राजनांदगांव /छुरिया : छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुमरदा में मनरेगा कार्य में कार्यरत 55 वर्षीय भगवान दास नामक एक मजदूर की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार अपने परिवार का मुखिया होने के साथ ही परिवार में अकेला कमाने वाला व्यक्ति था ।

Advertisements

जिसकी सूचना विधायक छन्नी चदु साहू को प्राप्त होने पर कुमरदा पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया और शासन की योजना का लाभ दिलाते हुए उन्होंने अपने हाथों 25 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक मृतक के परिजनों को प्रदान किया और मृतक के प्रति शोक संवेदना प्रकट की ।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी ,जनपद सदस्य ओम प्रकाश पडौती , जनपद पंचायत छुरिया से सीईओ प्रतीक प्रधान , सरपंच दिनेश ठाकुर , मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी मोहित मंडावी , तकनीकी सहायक हेमलता बागमरिया, लाल चंद साहू अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page