back to top

राजनांदगांव: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर दस दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ…

राजनांदगांव- पुलिस स्मृति दिवस के उपलछ में 21 से 31 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रमों के तहत् आज प्रथम दिन रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में सदभावना फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।

Advertisements

जिसमें पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण द्वारा सद्भावना फुटबाल मैच का प्रारंभ किया यह मैच डीआरजी एवं पुलिस लाइन टीम के बीच खेला गया इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात गजेन्द्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक व्ही.बी. नन्द, रक्षित निरीक्षक राजनांदगांव एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित हुये।

Advertisements

You cannot copy content of this page